फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आपसी भाईचारे और देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इसमें ईसाई समुदाय के लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया और देश की तरक्की और अमन की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंगलवार की रात से ही जिले के विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जबकि, बुधवार सुबह विशेष प्रार्थना सभा भी आयोजित की गई। शहर के पार्लियामेंट स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर रॉबिन की देखरेख में आयोजित सभा में मौजूद बिरादरी के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म लेने की खुशी धार्मिक आस्था के साथ मनाई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर क्रिसमस की बधाई दी।
फॉदर रॉबिन ने कहा कि भगवान यीशु मसीह का जन्म पूरे विश्व के कल्याण के लिए हुआ था। वह आज भी हमारे बीच अपने वचनों के माध्यम से मौजूद हैं, जो हमारा लगातार मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर देश और समाज में शांति और तरक्की के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

दोपहर बाद आंबेडकर चौक स्थित बेरसेवा चर्च के सामने इसाई बिरादरी की ओर से फलों का स्टाल लगाया गया। जिसमें आम लोगों को फल और मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जो जगह-जगह डीजे की धुन पर थिरकते रहे, जबकि युवाओं ने भी पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर यूनियन के प्रधान दानिश चीदा ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि धरती पर प्रभु यीशु मसीह ने केवल मानवता और भाईचारे के लिए ही काम करते हुए जीवन व्यतीत किया। लिहाजा हम सभी को उनके दिखाएं मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, क्योंकि इसी में पूरे विश्व का कल्याण समाहित है।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें