फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिले में रविवार को डेंगू का एक भी संक्रमित सामने नहीं आयाा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मौसम में बदलाव आने के साथ जिले में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों में कमी आना शुरू हो गई है। रविवार को जिले में कोई भी डेंगू का नया मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि इसके बावजूद जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता कार्यक्रमों का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन

इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि गत शुक्रवार और शनिवार को जिले में चार-चार डेंगू के मरीज सामने आए थे। रविवार को एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, जो गत सप्ताह से बढ़ी ठंड का परिणाम हो सकता है। अभी भी विभाग डेंगू के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। क्योंकि गत वर्ष डेंगू का आखिरी मरीज 14 दिसंबर को सामने आया था लिहाजा अभी लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी 65 डेंगू के सक्रिय मरीज हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि विभाग की टीमें जगह-जगह बुखार से पीड़ित पाए जाने वाले मरीजों के खून के सैंपल ले रही हैं, ताकि अगर कोई व्यक्ति डेंगू से प्रभावित पाया जाए जो उसे समय पर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें