फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किशनपुर पंचायत में यात्री शेड के पास पेयजल सुविधा का अभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटी किशनपुर पंचायत के वार्ड 3 में यात्री शेड के पास पेयजल का अभाव होने के कारण मुसाफिरों को परेशानियां उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

लगभग 3 वर्ष पहले सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड बनाया था, लेकिन यात्री शेड के पास पानी की सुविधा नहीं होने के कारण मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुनील, रोशनलाल, हरिराम, गुलशन कुमार और विवेक खजूरिया ने बताया कि इस यात्री शेड में पंचायत किशनपुर, पंचायत धार डूगनु, पंचायत हौटार और अन्य कई पंचायतों के लोग वाहनों का इंतजार करते हैं जिन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि लगभग 15 वर्ष पहले इसी स्थान पर जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल सुविधा के लिए पब्लिक स्टैंड लगाया गया था जो पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि कई बार यात्री शेड में कई इलाकों के विद्यार्थी वाहनों का इंतजार करते हैं जिन्हें पानी के लिए आसपास की दुकानों या फिर घरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कई बार इस संदर्भ में सरकार से मांग की है कि यात्री शेड के पास जल्द पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए लेकिन आज तक सरकार की ओर से लोगों की मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि रोजाना इस यात्री शेड में सैकड़ों की संख्या में यात्री आते-जाते हैं और अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए काफी समय तक वाहनों का इंतजार करते हैं, जिन्हें पेयजल के लिए दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। लोगों ने मांग की है कि किशनपुर पंचायत के वार्ड 3 में बनाए गए यात्री शेड के पास जल्द पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और पानी की टंकी बनाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें