फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी ने महानपुर क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। महानपुर क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के बाद विकास कार्यों का निधार्रित समय में निष्पादन किए जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये।
विज्ञापन

बीडीओ महानपुर नवदीप सबरवाल के साथ अपने दौरे पर निकले एडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन सवार पंचायत घर का दौरा कर चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ ने उन्हें बताया कि पंचायत घर की अनुमानित निर्माण राशि 30 लाख है तथा निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। एडीसी ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र करनवाड़ा में चल रहे बैलेंस वर्क आफ पीएचसी का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के माध्यम करवाए जाने वाले इस निर्माण कार्य के बारे में विभाग के अधिकारियों ने एडीसी को बताया कि इस कार्य की अलॉटमेंट 55 लाख रुपए में हुई है और लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष फंड्स उपलब्ध होते ही बाकी निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
अपने दौरे के दौरान एडीसी ने हाई स्कूल सवार में हाजिरी रजिस्टर की जांच की तथा स्कूल का निरीक्षण किया। एडीसी ने अध्यापकों को बताया कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें अच्छी प्रकार शिक्षित कर उनको योग्य बनाना अध्यापकों की देश के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

एडीसी ने महानपुर तहसील के गांव महानपुर-ए, महानपुर अप्पर तथा सवार आदि में बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिटों का भी निरीक्षण किया। जिसका निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा करवाया गया है तथा प्रत्येक यूनिट की निर्माण राशि 3 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें