हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ पर पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक से 10 मवेशियों को मुक्त कराया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अरुण कौल ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक (जेके 02 बीके 4672) को रुकने का इशारा किया। नाका देख चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में से 10 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।