फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हड़ताली सफाई कर्मियों ने गुरुद्वारों के आसपास कचरा हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लगते जा रहे हैं। हालांकि प्रकाश पर्व पर शनिवार को हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शहर के प्रमुख गुरुद्वारों के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मचारियों ने गुरुद्वारों के आसपास जमा सारे कचरे को हटा दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने मुखर्जी चौक स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा और सावन चक स्थित दशमेश नगर गुरुद्वारा के आसपास सफाई की है। सफाई यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि उन्होंने प्रकाश पर को देखते हुए गुरुद्वारा के आसपास सफाई की है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि उनकी हड़ताल खत्म हो गई है। उनकी हड़ताल पहले की तरह ही जारी है।
उन्होंने कहा कि लखनपुर से लेकर बनिहाल तक हड़ताल पर चल रहे उनके साथियों के साथ सरकार के प्रतिनिधि वार्ता तो कर रहे हैं लेकिन अभी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। उन्हें अपनी लड़ाई लड़ते हुए दो दशक हो चुके हैं। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें