फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: श्री गणेश महोत्सव का भव्य समापन, मूर्ति विसर्जन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे के रामलीला चौक में जारी श्री गणेश महोत्सव समारोह का भव्य समापन विशेष कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस नौ दिवसीय महोत्सव में भक्तों का उत्साह देखते ही बना। श्री गणेश महोत्सव समिति के सदस्य धीरज गुप्ता ने महोत्सव के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए कस्बे के सभी निवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सोमवार को गणेश विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

श्री गणेश महोत्सव समारोह में हर दिन भव्य आरती, भजन-कीर्तन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से इस धार्मिक आयोजन को और भी मनोरम बना दिया। पंडाल में भक्तों के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें