बिलावर। उप मंडल के पहाड़ी इलाकों में सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से इन दोनों उप मंडल की अलग-अलग सड़कों पर गुज्जर और बकरवाल परिवारों को अपने मवेशियों के साथ निचले इलाकों की तरफ रुख करते हुए देखा जा रहा है।
अक्सर सुबह और शाम के समय अपने मवेशियों के साथ दोनों समुदायों के लोग निचले इलाकों की तरफ जा रहे हैं। बकरवाल समुदाय के गुलाम रसूल, परवेज, जावेद अहमद और गद्दी समुदाय के रोशन लाल और रतन चंद ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में सदियों के मौसम का आगमन हो गया है। अब वह अपने माल मवेशियों को साथ लेकर जिला कठुआ के निचले इलाकों की तरफ जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनमें से कई परिवार बनी विधानसभा क्षेत्र के डग्गर और कुछ लोग डोडा जिले के गंदोह आदि इलाकों मे गर्मियों के 6 महीने अपने मवेशियों के साथ बिताने के बाद अब अगली सर्दियों के 6 महीने कठुआ जिले के निचले इलाकों में बिताएंगे और गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही वह अपने माल मवेशियों के साथ जिला कठुआ के पहाड़ी इलाकों की तरफ लौट जाएंगे।