कठुआ। राजबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चडवाल पुलिस चौकी ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 18 मवेशियों को छुड़ाया है। वाहन चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ राजबाग थाना में एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार की सुबह तरनाह नाले के पास नाका लगाकर पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया। वाहन चालक पुलिस टीम को देख नाके से दूर वाहन खड़ाकर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक में लदे 18 मवेशियों को मुक्त कराकर कीड़िया गडियाल गोशाला में भेज दिया। राजबाग थाना प्रभारी सुशील शर्मा के अनुसार यह वाहन कठुआ की तरफ से जम्मू की ओर जाने की फिराक में था। संवाद