फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी ने की लोगों से अपील, खुले में न छोड़ें मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल बिलावर में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीसी) बिलावर विश्वजीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह अपने मवेशियों और अन्य घरेलू पशुओं को बेसहारा छोड़ने से परहेज करें।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि कई बार पशुओं के अनुपयोगी हो जाने या उनकी आवश्यकता नहीं रहने पर कुछ लोग उन्हें खुले में छोड़ देते हैं। इस तरह सड़कों पर घूमने वाले पशुओं से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पशुपालकों से आग्रह किया कि वे अपने पशुओं की जिम्मेदारी समझें और उनके लिए उचित देखभाल तथा रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि हाल ही में उपमंडल प्रशासन ने एक बेसहारा गाय के पहचान टैग के माध्यम से उसके मालिक का पता लगाया। इसके बाद गाय को उसके मालिक के हवाले कर दिया गया और उसे भविष्य में पशुओं को बेसहारा नहीं छोड़ने की सख्त चेतावनी दी गई। एडीसी ने कहा कि जिन लोगों ने अपने पशुओं को खुले में छोड़ दिया है, वे उन्हें वापस लेकर उनकी उचित देखभाल करें। उन्होंने आम जनता से भी प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ताकि आवारा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और उपमंडल बिलावर में सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें