बिलावर। भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में बनहोड क्रिकेट क्लब ने रैंबो वॉरियर्स भड्डू की टीम को 13 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। बनहोड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रैंबो वॉरियर्स भड्डू की टीम निर्धारित लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गई और 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बनहोड क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी मनजीत सिंह ने तीन विकेट लिए और 11 रन बनाए मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया।