फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें सुनेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में हो रही गड़बड़ी की शिकायतें सुनने के लिए हीरानगर में स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी के अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। यह जानकारी हीरानगर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया पिछले महीने बिजली के बिलों में एकदम से बढ़ोतरी के बाद उन्होंने यह मुद्दा उठाया। लोगों में रोष को देखते हुए विभाग ने कई बिलों में सुधार किया है। विभाग से जब इस संबंध में बात की गई तो यह सामने आया कि स्मार्ट मीटर लगा रही कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई रीडिंग के आधार पर यह बिल बनाए गए थे जोकि गलत थे जिन्हें बाद में ठीक किया गया। उन्होंने कहा, यह गलती फिर से हो सकती है, इसलिए लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए कंपनी के अधिकारियों की उपस्थिति भी कस्बे में सुनिश्चित की जाए। इस मांग को लेकर वह मुख्य अभियंता और उच्च अधिकारियों से मिले। इसके बाद उन्हें यह आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्द कस्बे में कंपनी के अधिकारी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, अगर जल्द यहां अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हुई और बिलों में गड़बड़ी नहीं रुकी तो फोरम फिर से अपना संघर्ष तेज कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें