फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चोरी की 11 बाइक बरामद, चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर पुलिस ने 11 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हीरानगर के वार्ड नंबर तीन निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस स्टेशन हीरानगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी मोटरसाइकिल नंबर जेके08सी 2689 हीरानगर से चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन हीरानगर में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने वायरलेस मैसेज के माध्यम से चोरी की जानकारी प्रसारित की। इसके बाद इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में पीएसआई सदाम हुसैन की सहायता से एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच की निगरानी में इस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों द्वारिका प्रसाद और शुभम जसरोटिया निवासी धलोटी राजबाग को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित 10 अन्य अज्ञात बाइक भी बरामद की गईं। बरामद बाइक को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन हीरानगर को सौंप दिया गया है। जहां पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें