फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अटल सेतु की रंग बिरंगी रोशनी को फिर लगा ग्रहण, केबल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। रावी दरिया पर पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले अटल सेतु की खूबसूरती बनाने के लिए लगाई गई रंग बिरंगी लाइटों को फिर ग्रहण लग गया है। उद्घाटन के पांच महीने के भीतर ही दूसरी बार लाइटें फिर बंद हो गई हैं। इसकी वजह केबल जलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, अटल सेतु जम्मू-कश्मीर और पंजाब ही नहीं बल्कि हिमाचल जाने वाले पर्यटकों को भी सड़क पर काफी दूर से दिखाई देता है। ऐसे में इसका आकर्षण बढ़ाने के लिए इस पर रंग बिरंगी लाइटें लगाई गईं। कुछ सप्ताह पहले ही लाइटों की मरम्मत कर इन्हें फिर चालू किया गया था, लेकिन वीरवार को एक बार फिर अटल सेतु पर रंग बिरंगी रोशनी गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें