फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों ने नशा न करने और नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नशे से दूर रहने की शपथ लेते छात्र। - फोटो : kathua news
विज्ञापन
हीरानगर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस की ओर से सीमावर्ती हायर सेकेंडरी स्कूल चकड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां नशा मुक्त भारत विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 70 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें से 15 छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने नशा न करने और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और ग्राम स्तरीय शिक्षा समिति के सदस्य और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डीएसपी ऑपरेशन अश्वनी शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे की सामाजिक बुराइयों पर प्रकाश डाला। इससे बचने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा, नशा मुक्त समाज बनाने में युवा छात्र अहम भूमिका निभा सकते हैं। युवा अगर नशे के खिलाफ खड़े हो जाएं तो कोई भी समाज में नशे का कारोबार नहीं कर सकता है।
उन्होंने कहा, नशा सिर्फ नशा करने वाले को तबाह नहीं करता है बल्कि पूरा परिवार तबाह हो जाता है। मां बाप को बच्चों से कई उम्मीदें होती हैं, लेकिन जब वह नशे जैसी बुरी लत का शिकार हो जाता है तो मां बाप के पूरे सपने टूट जाते हैं। इसलिए हम सबको मिलकर नशे के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए ताकि नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके और युवा उज्जवल भविष्य का रास्ता अपनाते हुए अपना और अपने मां-बाप का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित छात्रों ने नशा न करने और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की श्रद्धा शर्मा ने प्रथम, 10वीं कक्षा की सोनाक्षी ने द्वितीय और 11वीं कक्षा के विश्वास शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने पुलिस की ओर से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के लिए यहां आए अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें