फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भेड़ पालन के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भेड़ पालन को बढ़ावा देने, किसानों व बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से भेड़ पालन विभाग की ओर से क्षमता निर्माण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचएडीपी) के तहत सल्लन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में एकीकृत भेड़ विकास योजना, राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना और भेड़ व बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। सल्लन ब्लॉक इंचार्ज डॉ. रजत जानुया ने कहा, इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों के विकास को प्रोत्साहित करना है।
इसके अलावा किसान उत्पादक संगठन और ऊन कतराई इकाइयों की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और विपणन में सहायता मिल सके। इस दौरान विशेष तौर पर बेरोजगार युवाओं को भेड़ पालन को एक आय के स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें