विद्यार्थियों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते डिप्टी सीईओ।
- फोटो : kathua news
बिलावर। पीएम श्री हाई स्कूल धर्मकोट में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा योजना के तहत सूती थैले बांटे गए। इस मौके पर मौजूद डिप्टी सीईओ बिलावर चमन लाल ने स्कूल की छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। अधिकारी ने कहा के पृथ्वी अन्य ग्रहों की तुलना में जीवन योग्य है लेकिन पिछले कई वर्षों से मनुष्यों ने पृथ्वी को प्रदूषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसमें पृथ्वी को दूषित करने वाला सबसे घातक प्लास्टिक का निर्माण है इससे लगातार पृथ्वी प्रदूषित हो रही है और जीवन चक्र को प्रभावित कर रही है। पृथ्वी पर प्लास्टिक की मात्रा को घटाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है क्योंकि प्लास्टिक में मौजूद केमिकल किसी तरह पानी, हवा और जमीन को दूषित कर रहे हैं। अधिकारी ने छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की और जागरूक करने को कहा। इस मौके पर स्कूल के इंचार्ज हेड मास्टर रविंद्र सियोतरा आदि मौजूद रहे।