हीरानगर। पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। बुधवार को मढ़ीन पुलिस ने गश्त के दौरान तस्करों से 13 मवेशियों को मुक्त कराया। हालांकि तस्कर भाग निकले।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह ने अपनी टीम के साथ चक हंदा क्षेत्र में गश्त के दौरान पैदल पशु तस्करी के प्रयास को विफल किया। इस दौरान 13 मवेशियों को मुक्त करवाया। पुलिस टीम को देखकर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।