हीरानगर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी हीरानगर में भी देखने को मिली। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए।
इस मौके पर मौजूद मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पादा ने कहा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों की जीत हुई है। उन्होंने कहा, दिल्ली में पार्टी की शानदार जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश है। जनता को सिर्फ विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति पसंद है।