फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर के कंडी क्षेत्र में मिला मोर्टार शैल, किया नष्ट

विज्ञापन
हीरानगर में बरामद किया गया मोर्टार शैल। - फोटो : heeranagar news
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर के कंडी क्षेत्र के गांव कनाह मायां के जंगलों में मोर्टार शैल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद कठुआ से बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इसे नष्ट किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निवासी मोहम्मद साबिर जो क्षेत्र में बकरियां चराने गया था ने मोर्टार शैल देखा। इसकी जानकारी क्षेत्र के अन्य लोगों को दी। पुलिस को जानकारी मिलने पर हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने इसे अपने कब्जे में लेकर घेराबंदी कर दी और लोगों को इस जगह से दूर रहने की अपील की। इसी दौरान बमनिरोधक दस्ते को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर इसे नष्ट कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जांच में पाया गया है कि एक पुराना मोटर्रार शैल है, लेकिन फिर भी पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें