फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाके पर दो पुलिसकर्मियों पर तस्करों ने किया हमला

विज्ञापन
पथराव में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। संवाद - फोटो : heeranagar news
विज्ञापन
हीरानगर। पशु और नशा तस्करों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वह नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर हमले करने लगे हैं। ऐसा ही मामला सीमावर्ती गांव मथुरा चक में सामने आया जहां मथुरा चक से तरनाह पुल तक बनी सड़क पर बुधवार शाम को नाके के दौरान तैनात दो पुलिसकर्मियों पर कुछ तस्करों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मी ने नजदीक बने एक घर की चारदीवारी के भीतर घुसकर जान बचाई। इस पर तस्करों ने घर पर ही पथराव शुरू कर दिया। इससे घर के भीतर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और गेट को भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर वीरवार सुबह ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर चकड़ा में यातायात जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा जिस तरह से नशा और पशु तस्करों के हौसले बढ़ रहे हैं। इन पर अब प्रशासन को कोई बड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है।
पूर्व सरपंच राकेश शर्मा ने कहा, इस क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी बढ़ाए और रात को चलने वाले वाहन चालकों से पूछताछ शुरू करे। उन्होंने कहा, अगर इसी तरह यह घटनाएं बढ़ती रहीं तो आम लोगों के लिए यहां सुरक्षित रहना मुश्किल होगा। इसी दौरान यहां उपस्थित जिला विकास परिषद के सदस्य कर्ण अत्री ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर हमला और एक घर पर पथराव करना यह साबित करता है कि तस्करों के हौसले बढ़ गए हैं इसलिए इनका इलाज अब बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, अगर पुलिस प्रशासन इन्हें रोकने में असमर्थ है तो हमारे यहां कई पूर्व सैनिक हैं उन्हें हथियार मुहैया कराया जाए ताकि वह इनसे निपट सकें।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए। वहीं मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में टीमें जुट गई हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
तस्करों ने जिस घर पर पथराव किया उसके मालिक कुलवंत सिंह ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। घर वालों ने उन्हें बताया कि घर के बाहर सड़क पर दो पुलिसकर्मियों को कुछ लोग घेरे हुए थे और उनके मोटरसाइकिल को तोड़ रहे थे। तभी पुलिसकर्मी भागते हुए गेट से होते हुए पिछली तरफ भाग गए। इसके बाद उन लोगों ने हमारे घर पर पथराव शुरू कर दिया। इससे घर के आंगन में खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होंने कहा, इस इलाके में नशा और पशु तस्करों की बढ़ती गतिविधियों से पहले ही दहशत का माहौल था । इस घटना ने डर और बढ़ा दिया है। प्रशासन को इस तरह के असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें