फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खैर तस्करी में 8 क्विंटल लकड़ी और वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। लकड़ी तस्करों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजबाग में अवैध रूप से ले जाई जा रही 8 क्विंटल खैर की लकड़ी से भरे महिंद्रा लोड कैरियर गाड़ी को जब्त किया है। मौके पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि एक खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। तस्करी का वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग राजभर की ओर बढ़ रहा है। राजबाग पुलिस ने नाका लगा कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक महिंद्रा लोड कैरियर गाड़ी (जेके08ई 7032) को जांच के लिए रोका तो उसमें से खैर की लकड़ी बरामद की गई जो अवैध ढंग से ले जाई जा रही थी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान अशोक कुमार निवासी सलालपुर तहसील मढ़ीन के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें