फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: केंद्रीय मंत्री ने लगाया जनता दरबार, समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को हरिपुर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत आज भी देश के लोग उन पर पूरा भरोसा करते हैं। अब यह प्रमाणित हो गया है कि पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण कहीं भी हो मोदी जी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र के व्यक्ति को एक सूत्र में पिरोया है।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। लोगों को आश्वासन दिया कि जिन समस्याओं का कार्यालय में समाधान होगा उसके लिए भी हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई देशव्यापी जनकल्याणकारी योजनाओं पर काम किया है। जिससे कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति को भी लाभ मिला है। इसी प्रयास में आगे भी काम जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा, हीरानगर के सीमावर्ती क्षेत्र में भी लोग अमन चैन की जिंदगी जी रहे हैं। तारबंदी के आगे भी खेती का काम संभव हो पाया है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा। भविष्य में भी इस क्षेत्र के लिए और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यहां लोगों के बीच बैठकर मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार भी सुने।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन, जिला विकास परिषद के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह, जिला विकास परिषद के सदस्य कर्ण अत्री, मंडल अध्यक्ष रवि शर्मा, कंडी मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें