हीरानगर। कोयले की आड़ में पशु तस्करी के प्रयास को राजबाग पुलिस ने विफल करते हुए एक ट्रक से 22 मवेशियों को मुक्त कराया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके के दौरान एक ट्रक (जेके13ई 4142) को जांच के लिए रोका गया। नाका देखकर चालक गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 22 मवेशी बरामद किए गए जो कोयल की आड़ में अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।