फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व सैनिकों के खिलाफ बख्शी नगर पुलिस की कार्रवाई की निंदा

विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के साथ पुलिस के व्यवहार की निंदा करते जम्मू कश्मीर एक्स-सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू के बख्शी नगर में पुलिस की ओर से पूर्व सैनिकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। सोमवार कठुआ के कॉलेज रोड और जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में अगल-अलग बैठकों इस घटना को सेना पर आघात बताया गया और गृह मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की गई।
कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में बैठक के दौरान एसोसिएशन के प्रधान मनोहर सिंह ने बताया कि लोहड़ी रात हुई इस घटना में बख्शी नगर थाना प्रभारी ने जिस तरह से पूर्व सैनिकों के साथ मारपीट कर उनके खिलाफ जिन धाराओं में मामला दर्ज किया है, वह निंदनीय है। कहा कि देश की सेवा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाली सेना के जवान इस तरह के कृत्य में शामिल ही नहीं हो सकते। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्साें में सेना के जवानों और अधिकारियों को पुलिस के निंदनीय व्यवहार का सामना करना पड़ा है। लिहाजा इस मामले में गृह मंत्रालय को संज्ञान लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

वहीं एसोसिएशन के चेयरमैन कैप्टन ज्ञान सिंह पठानिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया और कहा कि संभाग हर ओर नशे का धंधा फलफूल रहा है जो हमारी पीढ़ी का तबाह कर रहा है। इसके अलावा हजारों चोरी के मामलों में आज तक पुलिस चोरों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाई है। हर रोज मवेशियों की तस्करी के मामले हो रहे हैं। ऐसी आपराधिक घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। जबकि देश की सेवा में अपना जीवन खपा देने वाले सेना के जवानों को अपराधी साबित करने जुटी हुई है जिसे कभी बर्दाश्त नही किया जा सकता। यह घटना भारतीय सेना का अपमान है। लिहाजा इस मामले में तुरंत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।

उधर जंगलोट मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक के उपरांत एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने पूर्व सैनिकों की अवैध हिरासत और उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में सूबेदार सुरेश कुमार और हवलदार चंद्र शेखर के खिलाफ राष्ट्रविरोधी आरोप तय किए। यह अविश्वसनीय है कि जिस व्यक्ति ने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की, उसे बिना किसी सबूत के इस धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बख्शी नगर थाना प्रभारी ने जानबूझकर उन्हें पहले अदालत में पेश न करके उनकी जमानत में देरी की, और उन्हें आगे की यातना के लिए पुलिस स्टेशन में रखा। लिहाजा वह बख्शी नगर थाना प्रभारी के कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और संबंधित अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने और कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैप्टन देव राज, महासचिव कैप्टन प्रेम कुमार, सलाहकार कैप्टन सूरज सिंह, कैप्टन दर्शन लाल, कैप्टन नसीब सिंह, सूबेदार पुरुषोत्तम चंद, हवलदार तारा चंद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें