28 को नड़ोली में मिला था पाकिस्तानी गुब्बारा
कठुआ शहर के साथ लगते गांव नड़ोली में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान लिखा देख गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस से साझा की मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी ली। हालांकि कुछ और न मिलने के बाद जहाजनुमा गुब्बारे को जब्त कर लिया।
26 को बनी में मिला दक्षिण कोरिया निर्मित गुब्बारा और उपकरण
कठुआ जिले के बनी में दक्षिण कोरिया निर्मित गुब्बारा और मौसम पूर्वानुमान का डाटा जुटाने वाला उपकरण मिला। पुलिस ने सोमवार देर रात सूचना के बाद गुब्बारे और यंत्र को कब्जे में ले लिया जबकि इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
बनी से 14 किलोमीटर दूर पंचायत बारी के मैदान में बच्चों ने एक फटा हुआ गुब्बारा देखा। गुब्बारे के साथ तारों से बंधा एक उपकरण था, जो थर्मोकोल कवर से ढका था। बच्चों ने इसे खोलकर देखा तो उसमें एक से ट्रांसमीटर निकला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने तुरंत बनी पुलिस को मामले की जानकारी दी। बनी पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर केआर ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और उसे कब्जे में ले लिया।
जांच में पाया गया कि ट्रांसमीटर के पीछे वीथेक्स कंपनी लिमिटेड, रेडियोसॉन्ड, मेड इन कोरिया लिखा था। कार्यकारी थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। उपकरण पर अंग्रेजी में वेदर भी लिखा है। एक नजर में यह उपकरण मौसम का पूर्वानुमान जुटाने के लिए छोड़ा लग रहा है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।