फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू की बेटियों ने फुटबॉल अंडर-17 ट्रॉफी पर किया कब्जा

सार

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल फाइनल में जम्मू की टीम ने रियासी को 2–0 से हराकर ट्रॉफी जीती। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन स्तरीय अंडर-19 एवं अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इस दिन खेले गए अंडर-17 फुटबाॅल गर्ल्स के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू की टीम ने ट्राॅफी अपने नाम कर ली। इसके साथ ही बॉक्सिंग के मुकाबलों का आगाज हो गया है।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला जम्मू की टीम और रियासी की टीम के बीच हुआ। इसमें जम्मू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रियासी की टीम को 2–0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
समापन समारोह में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह सम्ब्याल ने विजेता टीम जम्मू को ट्रॉफी प्रदान की। जबकि उपविजेता टीम रियासी को सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें