फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी

सार

बिलावर में लोक कल्याण मेले के दौरान विभिन्न विभागों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और जागरूकता फैलाई। विधायक सतीश शर्मा ने रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम से सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलावर। सेवा पर्व के अंतर्गत वीरवार को बिलावर में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ विभागों की ओर से जागरूक भी किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन विधायक सतीश शर्मा ने किया। 13 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

नगर कमेटी बिलावर की ओर से आयोजित लोक कल्याण मेले में विभिन्न विभागों ने जागरूकता फैलाने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने के लिए स्टॉल लगाए।। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। इस मौके पर विधायक सतीश शर्मा ने ने लोगों से सरकार की ओर से चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आवाहन किया। कार्यक्रम के अंत में एक दिन, एक घंटा, एक साथ पहल के अंतर्गत विधायक और स्कूली छात्रों की सक्रिय भागीदारी से सामूहिक प्रयास और सामुदायिक भावना का प्रतीक हल चलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधायक और अन्य लोगों ने बिलावर कस्बे में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों से सफाई रखने की अपील की। कार्यक्रम में नगर कमेटी बिलावर के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह, नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन उमाकांत बसोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें