फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खो-खो में जम्मू डिवीजन की टीमों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर लड़कियों के लिए आयोजित इंटर-डिवीजन यूटी स्तर खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता अंडर-19 और अंडर-14 आयु वर्ग के दोनों ही मुकाबलों में जम्मू डिवीजन की टीमों ने दबदबा बनाए रखा और जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाने वाले दोनों वर्गों में जम्मू डिवीजन की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कश्मीर डिवीजन को पराजित किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील सिंह संब्याल ने विजेता टीमों को ट्राफी और उपविजेता टीमों को स्मृति चिह्न प्रदान किया और उनके आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें