बिलावर। मडून पंचायत के फरोल गांव में तीन संदिग्धों के दिखाई देने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय एक व्यक्ति दूसरे गांव से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में तीन संदिग्धों को उसने जंगल की ओर जाते देखा। इसके बाद उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की टीम, सीआरपीएफ, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी करके जंगल को खंगाला और खोजी कुत्तों की सहायता भी ली गई। सुरक्षा बलों ने इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला शाम सात बजे खबर लिखे जाने के समय तक तलाशी अभियान जारी था।