संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव सतपाल चाढक ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल सलगोत्रा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निर्देशानुसार इस बार कार्यक्रम जिलास्तर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अधिक से अधिक स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी करने और जारी अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा से बचने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में राकेश शर्मा, केवल जसरोटिया, देवेंद्र चलोत्रा, योगिंद्र सिंह, दीपक रैना, सहदेव सिंह, मंगल दास, गणेश दत्त, पृथ्वीपाल शर्मा, पंडित पूरण शर्मा और रोमेश वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।