फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: समय पर प्रश्न पत्र और आंसर शीट नहीं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनतालाब। त्रिकुटा ग्रुप ऑफ काॅलेज नाॅर्दर्नी बनतालाब में रविवार को हाईकोर्ट जूनियर असिस्टेंट की लिखित भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र के कुछ कक्षों में कमरा नंबर 16, 17, 18, 19, 20, 21 में न तो समय पर प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए गए और न ही समय पर उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं जबकि कुछ कमरों में परीक्षा सुचारु रूप से चलती रही। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा शुरू होने का समय 10:15 बजे था लेकिन 12:15 मिनट तक भी उनको प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी गईं। इस बारे में परीक्षा ले रहे अधिकारियों से पूछा गया तो उनका जवाब मिला कि हमारे पास कुछ प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं ही आई हैं जिन्हें अभ्यर्थियों को दे दिया गया है। अन्य के लिए कुछ भी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। परीक्षार्थियों ने बताया कि कोई राजोरी से तो कोई डोडा से परीक्षा देने आया है लेकिन यहां पर धांधली की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलीं वे कालेज प्रांगण में एकत्रित हुए और परीक्षा रद्द करके के साथ जांच कराने जाने की मांग करने लगे। उन्होंने पूरे प्रकरण का वीडियो बनाकर धांधलियों को उजागर किया जोकि सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। त्रिकुटा ग्रुप ऑफ कालेज में कुल 432 उम्मीदवार परीक्षा देने आए थे। जम्मू में 37 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली गई। कश्मीर संभाग में 26 परीक्षा केंद्र थे। प्रदेश से 48,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें