फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धनतेरस पर चढ़वाल में लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। धनतेरस पर चढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे लंबे जाम ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी। शाम करीब 4 बजे शुरू हुआ जाम धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। इसका असर दयालाचक से लेकर हीरानगर तक देखने को मिला।
पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब 6:30 बजे स्थिति में कुछ सुधार हुआ। रात करीब नौ बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। गौरतलब है कि चढ़वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। निर्माण कार्य के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। इस समस्या को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुका है। पिछले दिनों भी व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समक्ष मामला उठाते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की थी, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान ने कहा कि त्योहारों का सीजन व्यापारियों के लिए कमाई का महत्वपूर्ण समय होता है, लेकिन चढ़वाल में आए दिन लगने वाले जाम के कारण दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कई ग्राहक जाम में फंस जाते हैं या परेशानी के चलते बाजार आने से परहेज करते हैं। इस कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें