फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नुक्कड़ नाटक से दिया हरित दिवाली मनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। मिनर्वा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दीपावली के अवसर पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से पटाखों से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से बचने और स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ दीपावली, स्वस्थ भारत’ और ‘ग्रीन दीपावली, पटाखों को कहें ना’ का संदेश देते हुए लोगों से दीपावली पर पटाखों का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मनाते हुए पर्यावरण और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। नुक्कड़ नाटक के आयोजन में सहयोग के लिए मिनर्वा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कठुआ थाना प्रभारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें