संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। तहसील मरीन के अंतर्गत दौलियां जट्टां गांव के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। इसमें करीब 45 वर्षीय मदन लाल मेहरा की मौत हो गई। वे हलवाई थे। घटना से परिवार में मातम है।
जानकारी के अनुसार, मदन लाल मेहरा बुधवार देर रात दौलियां जट्टां के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। हादसे से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।