फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोहिताक्क्ष महाजन ने सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला निवासी लोहिताक्क्ष महाजन ने संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस-1) परीक्षा 2026 में अखिल भारतीय रैंक-1 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लोहिताक्क्ष की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पहले भी कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2021 में जेईई मेन परीक्षा में उन्होंने जम्मू-कश्मीर में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसमें उनकी अखिल भारतीय रैंक 194 थी। जेईई एडवांस में उन्होंने 504वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उनका चयन आईआईटी मुंबई में हुआ। वहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक किया। वर्तमान में वह गूगल इंडिया के बेंगलुरु कार्यालय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही यह नौकरी शुरू की है।
प्रारंभिक शिक्षा कठुआ के निजी स्कूल से प्राप्त की
लोहिताक्क्ष की माता मधुबाला कठुआ के एक निजी कॉलेज में लेक्चरर हैं। उनके पिता दीपक कुमार गुप्ता लोक निर्माण विभाग में ड्राफ्ट्समैन हैं। मधुबाला ने बताया कि वह बेटे को सेना में नहीं भेजना चाहती थीं। हालांकि, लोहिताक्क्ष की शुरू से ही सेना में जाने की इच्छा रही है। पिता दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि लोहिताक्क्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कठुआ के निजी स्कूल से प्राप्त की।
विज्ञापन


12वीं में 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे
लोहिताक्क्ष ने 12वीं कक्षा में जम्मू बोर्ड में चौथा स्थान हासिल करते हुए 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। बचपन से ही उनका रुझान पढ़ाई और विज्ञान विषयों की ओर रहा। उन्होंने एनटीएसई परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, जिसके तहत उन्हें छात्रवृत्ति मिलती थी। दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे कठुआ और जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का विषय है। परिवार को उम्मीद है कि लोहिताक्क्ष अपनी इस उपलब्धि से आगे भी देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें