फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जंगलोट से 19 जुआरियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने दीपावली से पहले जुए के अड्डों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार रात पुलिस ने जंगलोट गांव में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 19 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सभी आरोपियों के खिलाफ इस्तखासा भरने के बाद छोड़ दिया गया। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि जंगलोट गांव में एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह सलाथिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और जुए में इस्तेमाल की जा रही नकदी भी अपने कब्जे में ले ली। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें