फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हथेली पर मेहंदी रचाकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में अंजलि ने पहला और शीतल ने दूसरा स्थान हासिल किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर में करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कलात्मक प्रतिभा और सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, जबकि शीतल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन भौतिकी विभाग की प्रो. बिंती शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी हथेलियों पर आकर्षक और बारीक मेहंदी डिजाइन उकेरे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। प्रतियोगिता के निर्णायक समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. हिलाल अहमद भट्ट और पर्यावरण विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. सोनिका कुमारी रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की मेहंदी के डिजाइनों का उनकी बारीकी, रचनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां विद्यार्थियों में सृजनात्मकता विकसित करने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें