फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुरुपर्व पर बुद्धि में ओपन मैराथन, संदीप और साक्षी ठाकुर ने जीते प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुद्धि में 5 किलोमीटर और 1600 मीटर दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को बुद्धि में ओपन मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं और लड़कियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लड़कों के लिए पांच किलोमीटर और लड़कियों के लिए 1600 मीटर दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर दौड़ में हरियाणा के रोहतक से पहुंचे संदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। वहीं, लड़कियों की 1600 मीटर दौड़ में साक्षी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल कर 5100 रुपये का पुरस्कार जीता। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सरपंच नगरोटा बिक्की शर्मा की टीम ने डीके अकादमी के सहयोग से किया गया। शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें