फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सिलिंडर से घर में लगी आग, परिवार सुरक्षित

विज्ञापन
रामकोट के भूल गांव में आग से हुए नुकसान की जानकारी देता परिवार जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
आग से घर में लगा सामान जला, मुआवजे की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। क्षेत्र के भूल गांव में वीरवार दोपहर आग लगने से घर जल गया। गनीमत रही कि समय परिवार समय रहते बाहर निकल गया। वहीं, आग से घरेलू सामान जल गया।
वीरवार दोपहर ओम प्रकाश के घर में सिलिंडर से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। आग से घर की दीवारें, खिड़कियां और अन्य संरचनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था। पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि आगजनी की इस घटना में परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घटना से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रदीप सिंह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


प्रशासन की टीम ने किया दौरा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम ने मौके का दौरा किया। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन किया और प्रभावित परिवार से जानकारी हासिल की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें