कठुआ। लखनपुर पुलिस ने कीड़िया क्षेत्र से दो आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ लखनपुर थाना में एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम को कीड़ियां इलाके में नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके कब्जे से करीब आठ ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान सैफ अली निवासी निवासी फिरोजपुर कलां पंजाब और राशिद अली निवासी गंडियाल कठुआ के रूप में हुई है।