कार्यकारी अभियंता कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते जलशक्ति विभाग के कर्मचा?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। सरकार द्वारा जलशक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारियों की सुध न लिए जाने पर कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पीएचई इंप्लाइज युनाइटेड फ्रंट के बैनर तले जिला भर के कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर फ्रंट के जिला प्रधान कुलदीप राज ने सरकार से प्रांतीय स्तर पर विभागीय पदोन्नति कमेटी का गठन करने के साथ मुख्य सचिव के आदेश का पालन करते हुए कर्मचारियों को इसका लाभ देने की मांग की। उन्होंने वर्ष 2022 के एसआरओ 129 को वापस लेने और 1989 के एसआरओ 380 को लागू करने की मांग की। इसके साथ एसआरओ 43 के लाभार्थियों के मुद्दों को जल्द हल करने की मांग की।
उन्होंने उपराज्यपाल से कर्मचारियों की इन लंबित समस्याओं को मानवता के आधार पर जल्द हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपनी इन्हीं मांगों को लेकर पूरे जम्मू कश्मीर में आज स्थायी कर्मचारियों ने 12 घंटों की हड़ताल कर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया है। लेकिन अगर जल्द उनकी मांगों पर गौर नही किया गया तो आने वाले दिनों में कर्मचारियों का गुस्सा भड़क सकता है, जिसके परिणाम गंभीर होगे। प्रदर्शन में हरबंस लाल, विजय कुमार, दारानाथ, राकेश कुमार, राजिन्द्र कुमार, महेन्द्र पाल, जोगींदर पाल, अश्वनी कुमार,ओम प्रकाश, शिवराम आदि शामिल रहे।