फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडियार हाई स्कूल में अनियमितताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सरकारी हाई स्कूल चंडियार में अनियमितताओं को लेकर जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अब दो प्रधानाचार्यों की कमेटी गठित कर दी है जो स्कूल के फंड्स में संभावित अनियमितताओं की जांच करेगी। दरअसल स्कूली शिक्षा विभाग की कमेटी ने प्रशासनिक जांच के दौरान स्कूल के संबंध में अपने रिपोर्ट में अनियमितताओं को उजागर किया था। जिसके बाद हाई स्कूल गडोडीर के प्रभारी प्रधानाचार्य को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि एसएसए की कैश बुक्स का चार्ज चंडियार हाई स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा नहीं सौंपा गया था। इसके अतिरिक्त अपने कमरे में स्कूल की कुछ प्लास्टिक कुर्सियों को ले जाने के बाद वापस जमा नहीं करवाया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से ब्वाएज और गर्ल्स टॉयलेट की मरम्मत के लिए जारी किए गए 50 हजार रुपये की राशि जारी होने के बाद इसे निकलवा लिया गया लेकिन इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त बैंक से 12881 रुपये के ब्याज को भी 16 अगस्त 2018 में निकलवा लिया गया है।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ की ओर से चंडियार हाई स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उचित जवाब न मिलने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दो प्रधानाचार्यों की एक कमेटी गठित कर दी है जो स्कूल में अनियमितताओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें