पंचायत सहार में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस समस्या को बताने के लिए ग्रामीणों का शिष्टमंडल सोमवार को पीएचई विभाग के अधिकारी से मिला।
शिष्टमंडल मेें शामिल सरपंच राजकुमार, मोनिका, प्रिया देवी, निशा देवी, रमेश चंद्र, रण सिंह, दिलजीत सिंह, जंग बहादुर ने बताया कि सहार पंचायत में रेलवे लाइन के पास चार महीनों से पेयजल सप्लाई अनियमित तरीके से हो रही है। उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई बहुत कम होती है।
एक बार पानी आने के बाद सात-आठ दिनों तक पानी नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि जब सप्लाई की जाती है तो पानी बहुत कम आता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ अवैध कनेक्शन भी हैं। पानी की किल्लत से पचास से अधिक घरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी ने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारी मौके पर जाकर जांच करेंगे। इसके बाद समस्या का उचित हल किया जाएगा।