प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक करते वरिष्ठ भाजपा नेता जनक भारती।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर के पल्ली गांव में दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से गांव-गांव में नुक्कड़ बैठकें कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। शुक्रवार को नगरी परोल से लेकर सीमावर्ती इलाकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता जनक भारती ने प्रधानमंत्री की रैली शामिल होेने के लिए ग्रामीण से अपील की। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक जसरोटिया ने नुक्कड़ बैठकें कर लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
वहीं, बिलावर कस्बे में भाजपा नेता डॉक्टर भुवनेश्वरी प्रसाद शर्मा और अन्य कई कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानदारों से जन संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री की रैली में आने के लिए आमंत्रित किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि ज्यादा संख्या में पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री का मान बढ़ाएं।