बनी। क्षेत्र में भी देशभर की तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सबसे बड़ा योग कार्यक्रम फ्लोरी कल्चर पार्क, बनी में आयोजित किया गया। यहां एसडीएम बनी संदीप कुमार शर्मा, डीएसपी बनी अमीन भट्ट, विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह, डीडीसी रीता ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चे व भारी संख्या में महिलाएं एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
योग गुरु गुलजारी लाल ने लोगों को योगाभ्यास करवाया और योग के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम संदीप कुमार शर्मा और विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने अपने विचार साझा किए। इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेवा के जवान भी शामिल हुए, कार्यक्रम में जन सहभागिता और योग के प्रति लोगों की जागरूकता साफ देखने को मिली।