फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंतर जिला खो खो प्रतियोगिता कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से चार अक्तूबर से जिले में अंतर जिला संभाग स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौ अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन में संभाग के 10 जिलों की बालिकाओं की टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन


पांच दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के संबंध में युवा सेवा एवं खेल विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का आगाज अंडर 17 आयु वर्ग के मुकाबले के साथ होगा। इसके लिए प्रतिभागी टीमों की आमद तीन अक्तूबर से ही शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभागियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें