फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भारतीय सेना ने दौला में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सेना, वन विभाग और पीपल्स केयर एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में दौला के मल्हार रेंज में पौधरोपण किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत आयोजित किया गया। आयोजन का मकसद पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखना और भूमि क्षरण को रोकना है।
विज्ञापन

इस दौरान भारतीय सेना की ओर से दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए। इनमें पीपल, देवदार और चिनार के पौधे विशेष रूप से शामिल थे। इस अवसर पर दौला हाई स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें