कठुआ। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) शाखा कार्यालय कठुआ के कर्मचारियों ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ
विज्ञापन
प्रदर्शन किया।
नॉर्दर्न जॉन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के कठुआ ब्रांच समिति अध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि सरकार की निरंतर निजीकरण की नीति 100% एफडीआई की अनुमति और एनपीएस जैसी अस्थायी व्यवस्था ने कर्मचारियों को सुरक्षा और अनिश्चित के दलदल में धकेल दिया है।
सचिव विजय वर्मा ने कहा कि बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत कर निजीकरण और विनिवेश को रोका जाए। उन्होंने अनुबंध आधारित नौकरियों पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान सुनील शर्मा, विजय सरमाल, हरजीत सिंह, निखिल सिंह जसरोटिया, विनय कुमार, नितिन गुप्ता, रिषभर गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।