राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में उद्यम युवा उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या विद्यार्थियों में भाग लिया। शनिवार को सेवा पखबाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं को आत्मनिर्भर और उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंद्र मोहन शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र की शुरुआत रोजगार उप निदेशक हरविंद्र सिंह के स्वागत भाषण से हुई।
सभा को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने में मिशन युवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्रों से मिशन युवा एप और योजनाओं का पूरा लाभ उठाकर एक उज्ज्वल भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का आग्रह किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत देशभक्ति गीत, समूह गान और नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुरिंद्र मोहन शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।